विदेश में भारतीय ऐसे करते हैं मोटी कमाई!

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2015 - 05:34 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय किस तरह का काम करके पैसा कमा रहे है, इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड में भारतीय स्पर्म डोनेट करके अच्छा पैसा कमा रहे है। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में स्पर्म डोनेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोगों में सबसे अधिक तादाद भारतीयों की है। 

यह रिपोर्ट ब्रिटेन में स्वतंत्र रूप से फर्टीलिटी इलाज का काम करने वाली एक संस्था ह्यूमन फर्टीलाइजेशन एंड इंब्रोलोजी अर्थारिटी ने जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 से 2013 तक ब्रिटेन में कुल 52 भारतीयों ने अपना स्पर्म डोनेशन करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। यह गिनती ब्रिटेन में स्पर्म डोनेट करने वाले अन्य देश के लोगों की तादाद में सबसे अधिक है। अन्य देशों जैसे कि चीन के 17, आयरलैंड के 34 और पाकिस्तान के 13 लोगों ने इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। 

इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि स्पर्म डोनेट करने वाले पुरुषों की तलना में अंडाणु डोनेट करने वाली महिलाओं की गिनती कहीं अधिक है। पुरुषों की तुलना में 57 भरतीय महिलाओं ने अंडाणु डोनेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि, इस सूची में अफ्रीका की महिलाएं पहले नंबर पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News