मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 118 की मौत (PHOTOS)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2015 - 10:09 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ में 118 लोगों की मौत हो गई और 8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।   
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) ने बताया कि बाढ में फंसे हजारों लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उफनती नदियों कई इलाकों में पानी भर जाने से प्रशासन को राहत कार्याों मेंं खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
एन.डी.एम.ए. ने बताया कि बाढ़ की चपेट में लगभग 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ से सबसे अधिक प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा में 59, पंजाब में 22 और बलूचिस्तान में 10 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा करीब 3 हजार मकान ध्वस्त हो गए हैं।  
 
गौरतलब है कि पिछले साल मॉनसूनी बारिश में पाकिस्तान में भारी तबाही हुई थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News