Watch pics: बीच पर मस्ती करना इन लोगों को पड़ा भारी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2015 - 05:56 PM (IST)
वाशिंगटन: अमरीका में बीच पर मस्ती करना कुछ लोगों को उस समय मंहगा पड़ा जब समुद्र से निकलकर शार्क ने नॉर्थ कैरोलीना बीच पर उनपर हमला कर दिया। इस हमले में शार्क ने 12 साल की लड़की कीर्सटन योव और एक 16 साल का लड़का हंटर त्रेशल के हाथ चबा लिए।
घायलों लोगों को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहां खड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग बीच पर मस्ती कर रहे थे कि अचानक से एक शार्क आई और लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पर एक ही शार्क ने हमला किया।
