... और एक साथ आ गई इस युवक की 17 गर्लफ्रेंड

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2015 - 10:55 PM (IST)

हुनान. चीन में एक युवक को पुलिस ने 17 गर्लफ्रेंड के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में अरेस्ट किया है। हुनान प्रांत के रहने वाले इस युवक ने पिछले महीने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब वो एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। तब उसका हालचाल जानने के लिए सभी उसकी गर्लफ्रेंड्स अस्पताल जा पहुंची थीं और तब उन्हें इस युवक के बारे में पता चला था।
 
इसके बाद उन सभी गर्लफ्रेंड ने रिवेंज एलाइंस नाम से एक ऑनलाइन चैट ग्रुप बनाया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति की पहचान मिस्टर युआन नाम से की गई है जो इन कथित तौर पर गर्लफ्रेंड से हर महीने पैसे ऐंठता था। खबरों के मुताबिक इस व्यक्ति का एक बच्चा भी है और वो दूसरी महिला से शादी की योजना बना रहा था।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News