सेक्स के दौरान टूटा पुरूष का लिंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2015 - 07:40 AM (IST)

बोस्टन: अमेरिका में एक व्यक्ति को सेक्स करना उस समय महंगा पड़ गया जब सेक्स करते करते उसका लिंग ही टूट गया। 24 वर्षीय पुरूष का कहना है कि उसने लिंग के टूटने की आवाज सुनी थी। डॉक्टरों को कहना है कि पुरूष का लिंग अपने साथी से सेक्स करते समय साथी के गुदा और यौन अगों के बीट टकराने से टूटा। पुरूष ने बताया की लिंग टूटने से उसे काफी तेज दर्द हुआ और खून भी बहने लगा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

लिंग के सबसे अंदरूनी हिस्से कॉर्पस कैवरनोसा की बाहरी आवरण या कवर को ट्यूनिका अल्बूजीनिया कहा जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके लिंग के अंदरूनी भाग की बाहरी परत ''ट्यूनिका अल्बूजीनिया'' फट गई थी। ऑपरेशन के तीन और छह माह के बाद डॉक्टरों ने उसको चेक किया और पाया कि वह अपनी तकलीफ से पूरी तरह ठीक हो चुका है। उसे बोस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News