कार नदी में गिरी, मां की मौत, बच्ची 14 घंटे बाद जीवित

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2015 - 09:08 PM (IST)

स्पेन . इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जा सकता है कि कार समेत अपनी मां के साथ नदी में गिरी बच्ची 14 घंटे के बाद भी जिंदा मिली, जबकि मां की मौत हो गई। घटना स्पेन की है। शुक्रवार को स्पेन सूटाह में एक कार सीमेंट के बैरियर को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। कार में एक बच्ची तका उसकी मां सवार थी। घंटा का काफी समय तक किसी को पता नहीं चला। घटना के करीब 14 घंटे गुजरने के बाद मछुआरे ने नदी में अटकी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी तथा एक किनारे पर फसी हुई थी। मछुआरे ने इसके बाद घटना की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी।
 
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कार में देखा तो एक 25 वर्षीय महिला ड्राइवर सीट पर मृत हालत में पड़ी हुई थी, जबकि एक छोटी सी बच्चाी जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रही थी। रेस्क्यू टीम यह देखकर दंग रह गई कि कार में महिला की 18 महीने की बेटी चमत्कारिक रूप से जिंदा थी। वह बुरी तरह घायल थी, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News