उत्तरी जापान में जमी छह फुट मोटी बर्फ की परत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2015 - 09:50 PM (IST)

टोक्यो: जापान के उत्तरी हिस्से में आए बर्फीले तूफान के चलते कुछ हिस्सों में जमी करीब छह फुट मोटी बर्फ की परत को आज हटाया गया। होक्कादो में बर्फ हटाने के लिए करीब 50 सैनिकों को लगाया गया। पिछले हफ्ते के आखिर में जब एक भीषण बर्फीला तूफान आया था तब यह शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कल हुई बर्फबारी ने रेल परिचालकों को करीब 100 ट्रेनों की सेवाएं रद्द करने को मजबूर कर दिया, जिससे करीब 4,660 यात्री प्रभावित हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News