अमरीका बचा तो फंस गया इंग्लैंड!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 04:24 PM (IST)

न्यूयार्क: अमरीका का बर्फीला तूफान बोस्टन तथा न्यू इंग्लैंड से टकराया, जिसका असर लगभग 45 लाख लोगों पर पड़ा। बर्फीले तूफान से 3 फुट बर्फ गिरी।

तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई किन्तु न्यूयॉर्क शहर के लोग इससे बच गए।  पूर्वी इंग्लैंड आज सुबह बर्फ गिरने की भविष्यवाणी पहले से की गई थी। बोस्टन में भी बर्फबारी की चेतावनी थी। लोगन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम तक 59.2 सैंटीमीटर बर्फ गिरी और तेज रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलती रही।

मेनचेस्टर में  के गवर्नर ने बताया कि कुछ स्थानों पर 5 से 6 फुट बर्फ रिकार्ड की गई। मेनचेस्टर में  बहुत बड़ा तूफान आया। इसके चलते यातायात पर रोक लगा दी गई किन्तु आधी रात के बाद इसे उठा लिया गया। स्थानीय निवासियों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया। बोस्टन क्षेत्र में ट्रेन, बस तथा सबवे सेवाएं आज से शुरू कर दी गयी लेकिन सवेरे आने जाने वालों को आने जाने में विलंब का सामना करना पड़ा।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News