आंसू बहाते हुए इस शख्स ने किया 35 महिलाओं का बलात्कार!

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2015 - 05:18 PM (IST)

लॉस एंजिल्स: अमरीका के लॉस एंजिल्स में हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने ''आंसू बहाते हुए'' शख्स का एक स्केच जारी किया है।

स्केच वाले इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 1996 से लेकर अब तक लगभग 35 महिलाओं का बलात्कार किया है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी देने वाले को 62 लाख 03 हजार 995 रुपए देने की घोषणा भी की है।

आंसू बहाने के रहस्य के बारे में पुलिस का कहना है कि जितने भी लोगों से आरोपी के बारे में पूछ-ताछ की उनका यहीं कहना था कि उसके आंखों के पास आंसू थे। पुलिस का मानना है कि या तो आरोपी के चेहरे पर कोई निशान है या फिर उसने इस तरह का टैटू गुदवा रखा है जो हूबहू आंखों से बहने वाले आंसू की तरह दिखता है।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह 5 से 8 बजे की बीच ही हमला करता है। अपना हथियार निकालने से पहले लोगों से अचानक बातचीत करना शुरू कर देता है। इसके बाद वह उन्हें हथियार से डराकर आसपास के किसी सुनसान इलाके में ले जाता है हालांकि आरोपी ने  दो साल पहले अपराध किया था। उसके बाद ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला लेकिन पुलिस को डर है कि वह जब तक गिरफ्तार नहीं कर लिया जाएगा, अपराध करता ही रहेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News