बोको हरम ने गांव पर धावा बोलकर 40 लोगों का किया अपहरण

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2015 - 03:57 PM (IST)

मैडुगुरी: संदिग्ध इस्लामी कट्टरपंथियों ने उत्तर पूर्व नाइजीरिया के एक गांव पर धावा बोलकर 40 लोगों का अपहरण कर लिया। सुरक्षा सूत्रों ने अपहरण कि इस घटना के लिए बोको हरम को जिम्मेदार ठहराया है। बोको हराम इस प्रकार के सामूहिक अपहरण के लिए कुख्यात रहा है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद जरामी ने बताया कि बंदूकधारी भलारी गांव में बुधवार को आठ बजे साय आए। वह हथियारों से लैस थे लेकिन उन्होंने न तो कोई गोली चलाई और न ही किसी की जान ली। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लोग भय के कारण अपना घर छोड़कर भागने लगे किन्तु बंदूकधारियों ने उन्हें आदेश का पालन करने की सलाह दी। जरामी ने यह जानकारी मैडुगरी से पैदल आकर संवाददाताओं को फोन पर दी।

बंदूकधारी 40 युवकों को जो 15 से 30 वर्ष के थे उठा ले गए। इस घटना के बाद अब गांव में कोई युवक नहीं रह गया है। बोको हरम पिछले कुछ वर्ष से सैकड़ों लोगों का अपहरण कर चुका है। वह युवकों का अपहरण लड़ने और लड़कियों का अपहरण यौन शोषण के लिए कर रहा है। बोको हरम पिछले पांच वर्ष से इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहा है।

उसने 200 लड़कियों का अपहरण पिछले वर्ष अप्रैल में एक स्कूल से किया था। अक्टूबर में बोको हरम  के प्रमुख होने का दावा करने वाले अबूबकर शेकू ने एक वीडियो में बताया था कि इन लड़कियों की शादी बोको हरम के कमान्डरों से कर दी गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News