अमेरिकी तकनीक पाकिस्तान सेना तक पहुंचाने की साजिश का पर्दाफाश, कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 12:54 PM (IST)

New York: अमेरिका में एक पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अमेरिकी निर्यात नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन कर पाकिस्तान की सैन्य संस्थाओं तक लाखों डॉलर की अमेरिकी तकनीक पहुंचाने की कोशिश की। आरोपी का नाम मोहम्मद जावेद अजीज (67)  है। उसे 21 मार्च को वाशिंगटन में अमेरिकी सीमा पार करने के दौरान गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे मिनेसोटा जिले में हिरासत में रखा गया है।  


 
अजीज पर अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA)  और  निर्यात नियंत्रण सुधार अधिनियम के उल्लंघन की साजिश रचने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक,  2003 से 2019 तक अजीज ने अपनी कनाडा स्थित कंपनी 'डाइवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी सर्विसेज' के जरिए अमेरिकी तकनीक को पाकिस्तान की सैन्य संस्थाओं तक पहुंचाने की कोशिश की। इस तकनीक का इस्तेमाल परमाणु, मिसाइल और मानव रहित यान (UAV) कार्यक्रमों  में किया जा सकता था।  अमेरिकी एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News