चिड़ियाघर में जानवरों ने क्रिसमस से पहले ही खोले अपने तोहफे, देखें VIDEO

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 12:31 PM (IST)

लंदनः पूरी दुनिया में इन दिनों क्रिसमस त्योहार की तैयारियांजोर-शोर से चल रही हैं। क्रिसमस पर लोग अपने सगे संबंधियों से तोहफे पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबसे अलग लंदन के चिड़ियाघर के जानवरों के लिए क्रिसमस का इंतजार खत्महो गया उन्हें अभी से अपने तोहफे मिल गए जो जानवरों खोलने भी शुरू कर दिए हैं। लंदन के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए क्रिसमस का त्योहार पहले ही आ गया है।

PunjabKesari

एसएल लंदन चिड़ियाघर में क्रिसमस के त्योहार का जश्न अभी से मनाना शुरू कर दिया गया है।जानवरों को त्योहार से पहले ही उनके तोहफे दे दिए गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ जानवरों को कपड़ों में छिपाकर उनके तोहफे दिए गए हैं। बोलेवियन ब्लैक कैप स्क्विरिल मंकी को चढ़ने के लिए एक नया फ्रेम दिया गया है।

इसके साथ बंदरों को खास ट्रीट भी दी गई है। सुमात्रा के बाघ को एक डिब्बे में बंद कर गिफ्ट के तौर पर टर्की विंग्स गिफ्ट किए गए हैं। रिंग-टेल्ड लेमर्स को भी तोहफे दिए गए हैं. जानवरों के लिए इन सब तोहफों का प्रबंधन करने वाली एंजेला रियान ने बताया,"ये त्योहार दूसरों को तोहफे देने का है। हमारे चिड़ियाघर में हमेशा हम क्रिसमस का जश्न जानवरों के साथ भी मनाते हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News