कड़ी पाबंदियों के बीच अफगानिस्तान में खुले यूनिवर्सिटी और कॉलेज, क्लास में दिखाई दिया पर्दा

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 07:18 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान में करीब 1 महीने से चल रही उठापटक के बीच कॉलेज और यूनिवर्सिटी में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। नए तालिबानी फरमान के चलते विद्यार्थियों को कड़ी पाबंदियों से गुजरना पड़ रहा है। सोमवार को मजार ए शरीफ में स्थित इब्न ए सिना यूनिवर्सिटी की फोटो सामने आई है। इसमें क्लास को पर्दे के जरिए 2 भागों में बांट दिया गया है। एक तरफ लड़के बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ लड़कियां।
PunjabKesari
महिलाओं ने बुर्का पहनना शुरू किया
अफगानिस्तान में तालिबानी राज से पहले कम ही महिलाएं सड़कों पर बुर्का और नकाब पहने नजर आती थीं। अब, तालिबान के कब्जे के बाद, करीब-करीब सभी महिलाएं इसे पहनने लगी हैं। तालिबान ने महिलाओं से ऐसे नकाब पहनने के लिए कहा है जिसमें चेहरे का ज्यादातर भाग कवर हो जाए।

लड़कियों को सिर्फ महिला शिक्षक पढ़ाएंगी
तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद ही लड़कियों की शिक्षा को लेकर कुछ आदेश दिए थे। आदेश के मुताबिक लड़के और लड़कियां एक ही क्लास में बैठकर पढ़ाई नहीं कर सकते। आदेश में कहा गया था कि कॉलेज-यूनिवर्सिटी को लड़के और लड़कियों के लिए अलग क्लास रखनी होगी। लड़कियों को सिर्फ महिला टीचर ही पढ़ा सकेंगी। इसलिए महिला टीचर की भर्ती करनी होगी। ऐसा न होने की स्थिति में बुजुर्ग पुरुष शिक्षक लड़कियों को पढ़ा सकता है, लेकिन इससे पहले उसका रिकॉर्ड अच्छे से चेक करना होगा।
PunjabKesari
यूनिवर्सिटी-कॉलेज में महिला शिक्षक नहीं
लड़कियों की क्लास लड़कों से 5 मिनट पहले ही खत्म हो जाएगी, ताकि इस बात को पुख्ता किया जा सके कि लड़कों के क्लास से बाहर निकलने से पहले सभी लड़कियां कॉलेज से जा चुकी हों। कॉलेज में लड़के और लड़कियों को आपस में बात करने की मनाही होगी। AFP से बात करते हुए अफगानिस्तान के एक प्रोफेसर ने बताया कि ज्यादातर यूनिवर्सिटी में महिला शिक्षक न के बराबर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News