भारत का हमेशा ‘‘भरोसेमंद मित्र'''' बना रहेगा अमेरिका : व्हाइट हाउस

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 12:43 AM (IST)

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका हमेशा भारत के लोगों का ‘‘भरोसेमंद मित्र'' रहेगा। उसने दोहराया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। 

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि में ट्वीट किया, ‘‘हम भारत में हमारे मित्रों को बधाई देते हैं, जिन्होंने हाल में अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है।''

परिषद के ट्वीट को सीनेट जॉन कॉर्निन ने रीट्वीट किया। वह सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में परिषद के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ अमेरिकी संबंधों का स्तर बढ़ा दिया है तथा अपनी बढ़ती साझेदारी को बहुत अधिक मजबूत किया है जो पहले के अमेरिकी प्रशासनों में नहीं देखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News