अमेरिका में फीनिक्स ने करवाया 'Discover India' इवेंट, भारत की हालिया उपलब्धियां की शोकेस

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 06:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राज्य एरिजोना में भारतीय प्रवासियों ने अपनी विविधता और प्रगति को सेलिब्रेट किया। इस cultural confluence को 'Discover India' का नाम दिया है। यह आयोजन इंडिया एसोसिएशन ऑफ फीनिक्स द्वारा किया गया था। यह एक गैर-लाभकारी, गैर-धार्मिक और गैर-राजनीतिक संगठन है।  इस इवेंट में बड़ी संख्या में भारतीय उपस्थित थे। इसका इवेंट का विषय 'शाइनिंग इंडिया' था, जिसका उद्देश्य भारत की हालिया उपलब्धियों को दिखाना था।

PunjabKesari

इंडिया एसोसिएशन ऑफ फीनिक्स की अध्यक्ष राधिका शिवा ने अपने उद्घाटन संदेश में कहा, "डिस्कवर इंडिया विविध भारतीय संगीत और नृत्य रूपों को प्रदर्शित करता है और साथ ही जातीय आभूषण और कपड़ों का नमूना पेश करता है।" उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह, आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजनों को मिस नहीं करना चाहेंगे।"

PunjabKesari

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र क्लासिक मुगल-ए-आजम फिल्म को चित्रित करने वाली एक लघु नाटिका थी। इवेंट की खासियत यह रही कि इस जश्न में भारतीय के अलावा अमेरिकी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा खाने- पीने के स्टॉल भी इसके आर्कषण का केंद्र रहा।

PunjabKesari

विविधताओं से भरा यह कार्यक्रम शाम को समाप्त हुआ। समाप्ति के समय कुछ ढाक और ढोल वादकों ने महाराष्ट्रीयन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले कोरस संगीत के साथ फीनिक्स घाटी को रोशन किया। इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए  प्रतिभागियों ने अपने सिर पर पगड़ी (पगड़ी) के साथ-साथ सुंदर महाराष्ट्रीयन पारंपरिक परिधानों को सजाया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News