सीरिया जेल पर हवाई हमला,16 मरे

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 03:55 PM (IST)

बेरूतः सीरिया में विद्रोहियों के प्रभुत्व वाले इदलिब प्रांत की एक जेल पर शुक्रवार रात हुए हवाई हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जिसमें कैदी और जेलकर्मी शामिल हैं।   सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने आज यह जानकारी दी। उसने बताया कि जेल पर हुए हमले के बाद कई कैदियों को गोली मार दी गई क्योंकि वे जेल से भागने की कोशिश कर रहे थे। मरने वाले 16 लोगों में से 2  जेलकर्मी  भी शामिल हैं।

इदलिब प्रांत विद्रोहियों के महत्वपूर्ण कब्जे वाले प्रांतों में से एक है। सभी विद्रोही राष्ट्रपति बशर अल असद को उखाड़ फेंकने की मांग करते हैं। सरकारी सेना और रूस साझा तरीके से विद्रोहियों के इलाके पर बमबारी करते हैं। विद्रोहियों के कब्जे वाले सीरिया के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से इदलिब के अधिकतर लोग विस्थापित होकर देश के अन्य हिस्सों में पहुंच गए हैं। सेना और उसके गठबंधन सहयोगी लोगों को आत्मसमर्पण करने पर जोर डाल रहे हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News