35 साल से सिर्फ पीले कपड़े पहन रहा ये आदमी, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 06:27 PM (IST)

सिडनीः अपनी आदतों के कारण दुनियाभर में कई लोग अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बीते साढ़े तीन दशक से एक ही रंग के कपड़े पहन रहा है।  35 साल से पीले कपड़े पहनने वाले इस आदमी को लोग 'यलो मैन' के नाम से जानते हैं ।  इस आदमी का नाम है अबू जुकुर। अबू ने पीले रंग के कपड़े 25 जनवरी, साल 1983 में पहनने शुरू किए थे। उसके पीले कपड़े पहनने की वजह जान लोग हैरान रह जाते हैं। 

वह पीले रंग को प्यार की निशानी मानते हैं। केवल कपड़े ही नहीं अबू के एसेसरीज और जूते व छतरी भी इसी रंग की होती हैं। अबू पीले रंग के इतने दीवाने हैं कि अगर कोई चीज उन्हें पीले रंग की नहीं मिलती तो वह उसे भी पीले रंग में रंग देते हैं। अबू का कहना है कि दूसरे कपड़े पहनने से उन्हें असहज महसूस होता है। वह इस रंग के जरिए पूरी दुनिया में प्यार का संदेश फैलाना चाहते हैं। वे जानते हैं कि पूरी दुनिया में कोई नहीं है जो ऐसा करता हो। वह अब किसी और रंग के बारे में सोचना भी पसंद नहीं करते। 

यह आदमी  सीरिया के अलेप्पो शहर में रहता है।हालांकि अबू कई बार अफवाहों का शिकार भी हुए हैं। उनकी पिटाई सीरिया लिबरेशन आर्मी ने की थी। क्योंकि आर्मी को लग रहा था कि वह आतंकी संगठनों से जुड़े हैं, इसलिए पीले कपड़े पहनकर रखते हैं। इसका एक वीडियो भी 2013 में वायरल हुआ था। वहीं कई बार ये खबर भी फैली कि अबू अलकायदा के खबरी हैं लेकिन अबू ने इन सबको महज एक अफवाह करार दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News