Georgia से सामने आया अनोखा मामला, फिल्मी स्टोरी से कम नही है 19 साल के बाद दो बहनों के मिलन की कहानी

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2024 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जुड़वां बच्चों की कहानी सुनने में एक दम काल्पनिक या किसी फिल्म की कहानी की तरह लगती हैं। जहां दोनों जुड़वां बचपन में अलग हुईं बरसों बाद अचानक एक दूसरे से मिलती हैं। ऐसा ही एक किस्सा यूरोप के जार्जिया से सामने आया है। एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया दो बहन जन्म के समय अलग हो गए थी। लेकिन समय के बार फिर से 19 साल बाद मिला दिया।

टैलेंट शो के ज़रिए हुई मुलाकात-
एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया यूरोप के जॉर्जिया में जन्मी थी। ये दोनों अलग अलग शहरों में रहती है, लेकिन एक टैलेंट शो के ज़रिए मिली थी। हालांकि इससे पहले भी जॉर्जिया देश में अक्सर अस्पतालों से बच्चे चुराने, बेचने की घटनाएं सामने आती हैं।

PunjabKesari

12 साल की उम्र में शुरू ढ़ूंढना-
12 साल की उम्र में दोनों ने एक दूसरे को ढ़ूंढना शुरु किया था। एक टीवी शो में एमी की नजर नाच रही लड़की पर पड़ी, जो बिल्कुल उसकी तरह दिखती थी। लेकिन उस समय एमी को पता नहीं था कि वह जो लड़की नाच रही वो उसकी बचपन में अलग हुई बहन थी। दूसरी ओर एनो ने एक वीडियो में नीले बालों वाली एक लड़की को देखा, जो बिल्कुल एमी जैसी दिखती है। वो लड़की कोई ओर नहीं बल्कि एनो की बहन एमी थी। 
2002 में पिता ने बेचीं बच्चियां-

दोनों जुड़वां बच्चियों के जन्म के बाद अजा शोनी 2002 में कोमा में चली गई, जिसके बाद पिता की बच्चियों ने अलग-अलग परिवारों में बेच दिया था। एनो की परवरिश जॉर्जिया के त्बिलिसी में हुआ, जबकि एमी जॉर्जिया के जुगदीदी में परवरिश हुई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे पहले 11 साल की उम्र में दोनों ने एक डांस कम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। हालांकि इस दौरान दर्शक काफी हैरान हुए कि वे दोनों एक जैसी दिखती हैं, लेकिन दोनों को अभी भी इस बारे में पता नहीं था कि वह दोनों जुड़वां बहने हैं। प्रसव के बाद उन्हें उनके पिता ने दो अलग-अलग परिवारों को बेच दिया था। एमी और एनो 19 साल पहले अलग हुए थे, लेकिन समय ने उन्हें फिर मिला दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News