ट्रंप VS मेगन मार्कल, खुली अमेरिकी राष्ट्रपति की पोल (Video viral)
punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 06:10 PM (IST)
वॉशिंगटन/मेलबर्नः दुनिया की महान शख्सियतों में गिने जाते अमेरिकी राष्ट्रपति एेक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इन दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वैसे तो दोनों वीडियो अलग हैं लेकिन इसमें जो एक चीज खास है वो है छाता । एक वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है और दूसरा मेगन मार्कल का । एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बारिश में कहीं जा रहे हैं। 15 अक्टूबर के इस वीडियो में ट्रंप के हाथ में एक छाता है लेकिन वह इसे अपनी पत्नी के साथ शेयर नहीं कर रहे हैं।
वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के बाहर बारिश में छाता लेकर खड़े हैं, तभी दूसरी ओर से उनकी पत्नी आती हैं और ट्रंप मीडिया से बात करने लगते हैं। मेलानिया बारिश में बिना छाते के खड़ी हैं और ट्रंप उन्हें भीगता छोड़ आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि बाद में मेलानिया उनका हाथ पकड़कर उनके साथ जाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन ट्रंप ने अपना छाता उनके साथ शेयर नहीं किया। दूसरा वीडियो मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का है।
इस वीडियो में दोनों बारिश में हैं लेकिन मेगन मार्कल अपना छाता प्रिंस हैरी के साथ शेयर कर रही हैं। दूसरा वीडियो मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का है। इस वीडियो में दोनों बारिश में हैं लेकिन मेगन मार्कल अपना छाता प्रिंस हैरी के साथ शेयर कर रही हैं। मेगन मार्कल का 17 अक्टूबर का यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्क में किसी कार्यक्रम का है। वीडियो में प्रिंस हैरी लोगों से बात कर रहे हैं और मेगन मार्कल छाता पकड़कर खड़ी हैं।
हालांकि इस बीच एक अन्य व्यक्ति प्रिंस हैरी के लिए छाता लेकर आता है, लेकिन प्रिंस हैरी उसे इशारा करते हैं मेगन मार्कल उनके लिए छाता लेकर खड़ी और दोनों एक ही छाता शेयर करेंगे । इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।ट्विटर पर लोग इन वीडियो की वजह से दोनों कपल की तुलना कर रहे हैं और ट्रंप की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
First lady Melania Trump joins President Trump as he prepares to depart for Georgia and Florida to survey storm recovery efforts.
— ABC News Politics (@ABCPolitics) October 15, 2018
"She did a great job on television the other night and I didn't do so bad either, but she did a great job on television." https://t.co/ExyoskXW4Y pic.twitter.com/lisqG1L3Uz
कई लोगों ने तो इस वीडियो के वजह से यह भी कह दिया कि ट्रंप में मैनर्स नहीं हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी छाते से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।जब ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा और दो बेटियों साशा, मालिया के साथ क्यूबा पहुंचे थे तब वहां बारिश हो रही थी। अपनी पत्नी को बारिश से बचाने के लिए ओबामा ने छाता पकड़ा हुआ था और वो खुद बारिश में भीग रहे थे।ओबामा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरी थीं।