Earthquake: इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, 1 व्यक्ति की मौत, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 08:50 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया के तट के पास 7.8 तीव्रता का प्रारंभिक भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट ज्योलिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 2 अप्रैल 2026 को स्थानीय समय (UTC+05:30) के अनुसार सुबह 04:18:15 बजे मोलुक्का सागर के पास आया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।
A magnitude 7.8 earthquake has struck 74 miles off the coast of Ternate, Indonesia.
— Tony (@TonyL_01) April 1, 2026
The Tsunami Warning Center has issued an alert indicating that tsunami waves are possible along coastal areas of Indonesia, Malaysia, and the Philippines. pic.twitter.com/qy6XvQBpeS
भूकंप का केंद्र टर्नेट से लगभग 119 किलोमीटर पश्चिम-उत्तरपश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 28 करोड़ से अधिक आबादी वाला इंडोनेशिया Pacific Ring of Fire पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं।
WATCH: Building violently shakes as objects fall around after a M7.8 earthquake struck the Molucca Sea near Indonesia. https://t.co/6INaXozRbJ
— Resist Wire (World) (@ResistWireWorld) April 1, 2026
टोंगा से क्या सीख मिली?
हाल ही में Tonga के पास 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद वहां के अधिकारियों ने निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंची जगहों या अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की सलाह दी थी। लोगों को यह भी कहा गया था कि जब तक पूरी तरह सुरक्षित घोषित न किया जाए, तब तक समुद्र तटों से दूर रहें। यह कदम दिखाता है कि Pacific Ring of Fire में भूकंप कितने गंभीर हो सकते हैं, भले ही गहराई के कारण सुनामी का खतरा थोड़ा कम क्यों न हो।
First images from Strong 7.6 Magnitude Earthquake recorded in Indonesia 122 km West of Ternate island pic.twitter.com/bseopc5ePB
— Global Alert Report (@AlertReportHQ) April 1, 2026
इंडोनेशिया का भूकंप इतिहास
साल 2022 में सियानजुर में 5.6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 602 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4,300 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसके अलावा, 2004 में हिंद महासागर में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने एक दर्जन देशों में 2.3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी, जिनमें सबसे ज्यादा प्रभावित Aceh रहा था। यह घटनाएं दिखाती हैं कि इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी का खतरा हमेशा बना रहता है।
