Earthquake in Japan : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता...लोगों में फैली दहशत

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 08:19 AM (IST)

टोक्यो: जापान के होंशु के पूर्वी तट के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है।

जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस
द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह भूकंप शनिवार को 2021 जीएमटी पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 61.1 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का उपरिकेंद्र 40.24 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था। भूकंप के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

वेनेजुएला में आए भूकंप में अबतक 1400 से अधिक लोगों की मौत
वहीं वेनेजुएला में गत बुधवार को आए विनाशकारी दो भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1430 हो गया है। शनिवार को जारी आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 3,238 लोग घायल हुए हैं और 3,142 लोग विस्थापित हो गए हैं। मलबे के नीचे दबे जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News