Earthquake: सुबह-सुबह अफ़गानिस्तान में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 08:47 AM (IST)

काबुल : नेशनल सेंटर फ़ॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि गुरुवार सुबह अफ़गानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के अनुसार, भूकंप सुबह 6:59:20 बजे (IST) 126 किमी की गहराई पर आया।

X पर शेयर की गई एक पोस्ट में NCS ने कहा, "भूकंप की तीव्रता: 5.3, समय: 01/10/2026 06:59:20 IST, अक्षांश: 35.981 N, देशांतर: 68.700 E, गहराई: 126 किमी, स्थान: अफ़गानिस्तान।"

 NCS ने भूकंप का स्थान 35.981 उत्तर अक्षांश और 68.700 पूर्व देशांतर पर बताया, जो काबुल से लगभग 165 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) में है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News