कांगोः तेजी से फैल रहा इबोला, 4 हजार से अधिक लोगों की मौ/त

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 05:41 PM (IST)

बुनियाः कांगो में इबोला के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 4,000 के पार पहुंच गई है और अधिकारियों के सामने वायरस के प्रसार को रोकने की चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इबोला के 8,300 पुष्ट मामलों में 4,018 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह संख्या पुष्ट मामलों की लगभग आधी है और इसे इतिहास में इबोला का सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप बताया जा रहा है। कांगो ने 15 मई को इस प्रकोप की घोषणा की थी। यह दुर्लभ बुंडिबुग्यो वायरस के कारण हुआ है, जिसके लिए अभी कोई ज्ञात उपचार या टीका उपलब्ध नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल में वायरस के नए स्वास्थ्य क्षेत्रों में तेजी से भौगोलिक प्रसार को लेकर चिंता जताई है। संगठन के अनुसार, इससे पहले से सीमित संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News