Beijing Aircraft Crash: चीन में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा बड़ा हादसा: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 06:30 AM (IST)

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने साल 2001 में अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले की यादें ताजा कर दी हैं। बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत, CITIC टावर (जिसे 'चाइना जुन' भी कहा जाता है) से एक विमान टकरा गया है। इस भीषण टक्कर के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है।

109 मंजिला इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसा इतना जबरदस्त था कि 109 मंजिल ऊंचे इस टावर की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और इमारत से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का पिछला हिस्सा इमारत में फंसा हुआ साफ देखा जा सकता है। फिलहाल, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।

रास्ता भटक गया था विमा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, टकराने वाला विमान चीन में ही बना एक हल्का स्पोर्ट एयरक्राफ्ट है, जिसका नाम Sunward SA 60L Aurora बताया जा रहा है। 'फ्लाइटरेडार24' के डेटा से पता चला है कि दुर्घटना के समय यह विमान अपने तय रास्ते से काफी दूर भटक गया था।

ड्रोन मुक्त शहर में सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा तब हुआ है जब चीन ने सुरक्षा के मद्देनजर 1 मई से ही बीजिंग को 'ड्रोन मुक्त शहर' घोषित कर रखा है। ऐसे में राजधानी के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में इस तरह का हादसा होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अभी तक इस घटना में हुई जनहानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन बचाव दल अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिशों में जुटा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News