बस पलटने से बड़ा हादसा, 21 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे सभी
punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 06:22 AM (IST)

नैरोबीः अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस के शुक्रवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई।
They were returning home from the funeral of the late Risper Akeyo Ogendo in Nyahera.
— J.A South (@Jasem254) August 8, 2025
On their way back to Nyakach, the bus lost control, veered off Ksm–Kakamega Hghway, and overturned at roundabout in Mamboleo. 21 dead, 5 in critical condition .Matanga juu ya matanga. pic.twitter.com/flFxHg0OYC
न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।