इस 86 साल की दुल्हन के जलवे देख हो जाएंगे हैरान..!! (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2016 - 06:10 PM (IST)

वॉशिंगटन: शादी के लिए लड़कियों के मन में  ड्रैस को लेकर कई इच्छाएं होती हैं। वे शादी से पहले ही पसंदीदा ड्रैस और ज्वैलरी के सपने संजोने लगती हैं लेकिन ऐसा शौक सिर्फ  यंग लड़कियों में नहीं रहता बल्कि बूढ़ी महिलाएं भी कुछ ऐसा शौक रखती हैं। यकीन नहीं आता तो 86 साल की दादी मां को ही देख लो। मिली टेलर मोरीसन नाम की इस दादी ने हाल ही में शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर दादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनकी शादी से ज्यादा चर्चा शादी में उनके द्वारा पहनी गई ड्रैस की हो रही है जो दादी ने खुद तैयार की है।

इन्होंने जो ड्रैस पहनी थी, उसे देखकर तो सभी लोग दंग रह गए। दादी की ड्रैस  इतनी सुंदर थी कि देखने वालों की नजर ही नहीं हट पाए। आज से लगभग 50 साल पहले दुल्हन बनी दादी मॉडल थीं।  अमरीका के राज्य न्यू जर्सी में मॉडल रह चुकी दादी की खूबसूरती इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अभी भी उनका जादू खत्म नहीं हुआ है। इन तस्वीरों को दुल्हन की पोती Khadija  ने अपने कैमरे में कैद किया। जैसे ही उसने सुंदर ड्रैस पहनी अपनी दादी की फोटो फेसबुक पर अपलोड की, ये तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को अब तक  100,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।


 


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News