मिस्र में विस्फोट से 7 लोगों की मौत, 26 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 11:51 PM (IST)

काहिरा: मिस्त्र के अशांत इलाके उत्तरी सिनाई प्रांत के शेख जुविद शहर के बाजार में मंगलवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा,‘‘जब सुरक्षा बल बाजार के पास स्थित इलाके में गश्त लगा रहे थे तभी करीब 15 वर्षीय आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बलों के पास जाकर खुद को उड़ा लिया। इसके परिणामस्वरूप दो अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य नागरिक घायल हो गए।’’ 

हमलावर ने विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए यह हमला किया था। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News