इथियोपिया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 02:22 AM (IST)

अदीस अबाबा: इथियोपिया के उत्तरी हिस्से में क्षेत्रीय प्रांत अमहारा में एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इथियोपिया के एक आधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अमहारा प्रांत के जामा जिले के प्रमुख यातायात निरीक्षक तसेफवे नेगा ने जारी एक बयान में कहा कि दुर्घटना गुरुवार सुबह उस समय हुई जब 31 लोगों को लेकर जा रहा एक ट्रक 60 मीटर गहरे गढ़े में गिर गया जिससे सात लोगों की मौत हो गई। नेगा ने कहा कि घायल हुए 24 लोगों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पाया कि दुर्घटना का कारण ट्रक में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News