मेक्सिको में गोलीबारी, 6 की मौत व 5 घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 10:10 AM (IST)

मेक्सिको सिटी:  मेक्सिको में गुआनजुआटो प्रांत के यूरिआंगटो शहर में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार सशस्त्रधारियों ने शनिवार को तड़के सवा तीन बजे मध्य यूरिआंगटो में बर्लाडेरो के नजदीक एक गैस स्टेशन पर एक जन समूह पर गोलीबारी की, जिसके कारण छह लोग मारे गये तथा पांच अन्य घायल हो गए।

 

यूरिआंगटो के महापौर दफ्तर ने बयान जारी कर कहा कि स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों के शव तथा छह अन्य लोगों को घायल अवस्था में पाया। घायलों में से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। बाकी पांच घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महापौर दफ्तर के बयान में कहा गया, ‘‘नगरपालिका सरकार ने तत्काल सुरक्षा को सुद्दढ़ करने के लिए राज्य सरकार से सुरक्षा बलों के 60 सदस्यों को भेजने की अपील की।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News