म्यामांर की खदान में भयानक हादसा, भूस्खलन से कम से कम 113 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 04:17 PM (IST)

यांगून: म्यांमार के कचिन प्रांत में जेड (कीमती पत्थर) की एक खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने स्थानीय कर्मचारियों के हवाले से बताया कि 304 मीटर ऊंची चट्टान ढह गई है। दमकल विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार मानसूनी बारिश के कारण हापाकांत शहर के साते मु गांव में जेड खनन स्थल पर स्थानीय समयानुसार आठ बजे भूस्खलन हुआ।

पुलिस ने बताया कि काम करतेे हुए सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भूस्खलन में दब गये हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हताहतों की संख्या का पता नहीं चला सका है। बचाव कार्य जारी है। इससे पहले दिन में हताहतों की संख्या 96 बताई गई थी। देश के दमकल विभाग ने फेसबुक पर लिखा,‘‘ नवीनतम जानकारी के अनुसार हापाकांत भूस्खलन में 113 लोगों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है। '' 

दुर्घटना काचिन राज्य के हेपकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। हेपकांत के स्थानीय प्रतिनिधि खीन मौंग मियंत ने कहा कि स्थानीय बचाव सेवा ने उन्हें बताया कि अब तक 99 शव बरामद किए गए हैं और 54 घायल लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया है। वहीं, 7डे न्यूज जर्नल की वेबसाइट पर पहले बताया गया था कि 200 लोग लापता हैं। हालांकि इस हादसे के संबंध में तत्काल अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News