जॉर्जिया में कार दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 09:39 PM (IST)

तबिलिसीः जॉर्जिया के तुशीती में शनिवार को एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि 12 लोगों को ले जा रही एक मिनीवैन जॉर्जिया के तुशीती पहाड़ी क्षेत्र में गड्ढे में गिर गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा पुलिस के एक हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगाया गया था। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News