जापान के रेस्तरां में विस्फोट, 42 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 11:39 AM (IST)

 

टोक्योः जापान के उत्तरी मुख्य होक्काइदो द्वीप की राजधानी के शहर साप्पोरो में एक रेस्तरां में रविवार की रात हुए विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने  दी। विस्फोट के कारण आसपास स्थित अपार्टमेंट की इमारतें और मकान तक हिल गए। 

पुलिस ने बताया कि 42 लोग घायल हुए है जिनमें से अधिकतर मामूली रूप से घायल हैं। हालांकि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज निकटवर्ती अस्पतालों में किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News