श्रीलंका में पाकिस्तानी नागरिक सहित चार विदेशी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 02:35 PM (IST)

 

कोलंबोः श्रीलंका में तलाशी अभियानों के दौरान पुलिस ने आव्रजन और प्रवास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक पाकिस्तानी सहित चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ‘न्यूज फर्स्ट' की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई, एक पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है।

इन लोगों को अदालतों में पेश किया जाएगा। श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 359 लोग मारे गए थे और 500 अन्य घायल हुए थे।

इसके बाद देश से हाई अलर्ट पर है। हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली थी। हालांकि, सरकार हमलों के लिए स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को जिम्मेदार मानती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News