न्यूयॉर्क के क्लब में फायरिंग, 4 लोगों की मौत व 3 गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 12:49 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के ब्रूकलिन स्थित क्राउन हाइट्स में चल रहे एक सामाजिक क्लब में शनिवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, गोलबारी की ये वारदात न्यूयार्क के ब्रूकलिन के यूटिका में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

घायलों में से एक को किंग्स काउंटी हॉस्पिटल ले जाया गया वहीं दो ब्रुकडेल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल भेजा गया है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है।न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के अनुसार गोलीबारी की ये घटना एक क्लब के अंदर शनिवार सुबह 7 बजे हई। इस क्लब के पास लाइसेंस नहीं है। पुलिस को मौके से दो रायफल मिली हैं।

 

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब देश में बंदूक नियंत्रण कानून बनने का कोई संकेत नहीं दिखता। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनीपोलिस की अपनी रैली में हथियार रखने के अधिकारों का एक बार फिर से समर्थन किया है । पुलिस ने कहा कि गैंगवार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News