तुर्की में हिमस्खलन से 38 लोगों की मौत, 53 घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 06:06 AM (IST)

अंकाराः पूर्वी तुर्की में बुधवार को हिमस्खलन में मरने वालो की कुल संख्या 38 तक पहुंच गई और कुल 53 लोग घायल हो गए। एक दिन पहले इसी स्थान पर हिमस्खलन हुआ था जिसके तलाशी और बचाव अभियान के दौरान यह दुर्घटना हुई।
PunjabKesari
मेहमत के गवर्नर एमीन बिल्मेज के अनुसार वान प्रांत में घटनास्थल से 26 शव मिले थे। वे मंगलवार को हुए हिमस्खलन के मलबे में दबे मिनी बस में फंसे लोगों को निकालने में मदद करने गए थे। मिनीबस में सवार पांच लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 38 तक पहुंच गई।
PunjabKesari
अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई है। सरकार की आपदा एजेंसी एएफएडी ने पहले हिमस्खलन के बाद दर्जनों बचावकर्मियों को भेजा । स्थानीय मीडिया ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के निवासी भी बचाव के प्रयासों में शामिल हो गए। 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News