अफगानिस्तानः राष्ट्रपति के कार्यालय में विस्फोट, 3 लोगों की मौत व 7 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 09:34 AM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान के कंधार शहर में विस्फोट की एक घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात हुई इस घटना में एक महिला, एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का डिवाइस राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय के प्रवेशद्वार के समीप लगाया गया था।

 

फिलहाल किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य घटना में मंगलवार की रात पकतिया प्रांत में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पकतिया प्रांत के पुलिस प्रमुख कर्नल मोहम्मद उस्मान जानबाज ने बताया कि किसी विवाद को लेकर झड़प में मिशन के एक सुरक्षा कमांडर और एक पुलिस जवान की मौत हो गई।

 

अफगानिस्तान में इसी महीने के अंत में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तालिबान आतंकवादियों के कई घातक हमलों के कारण इससे पहले चुनाव दो बार स्थगित किये जा चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News