पाकिस्तान में स्टेशनों पर आंतकी हमलेः थाना प्रभारी समेत 3 की गई जान, घर में जिंदा मोर्टार फटने से बच्चे की मौत व 24 घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 03:47 PM (IST)

International Desk: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को हुई तीन अलग-अलग हिंसक घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पहली घटना बन्नू जिले में हुई, जहां उत्तर वज़ीरिस्तान से सटे मेरियन पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े एक ऑटो-रिक्शा में लगाए गए विस्फोटक में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बन्नू जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

 

Another explosion. Another police target. Another reminder that Pakistan’s security crisis is no longer peripheral, it is structural.

A remote-controlled device detonated at the main gate of a police station in Miryān, Bannu, reportedly concealed inside a loader rickshaw. The… pic.twitter.com/N6mN69jBHV

— Pakistan Reality Check (@PakRealityCheck) February 16, 2026

दूसरी घटना बाजौर जिले के मामुंद तहसील में सामने आई। पुलिस के अनुसार, कुछ बच्चों को पास के खेतों से एक अविस्फोटित मोर्टार शेल मिला, जिसे वे घर ले आए।खेलते समय मोर्टार फट गया, जिससे अनस (Anas) नामक एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को खर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीसरी घटना भी मामुंद तहसील में ही हुई, जहां देर रात आतंकियों ने उमराय पुलिस स्टेशन पर भारी हथियारों से हमला कर दिया। मुठभेड़ के दौरान अतिरिक्त थाना प्रभारी (ASHO) गुल मेहसूद की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News