नाइजीरिया में ISIS का खूनी तांडव: सोते हुए ग्रामीणों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, हमले में 29 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 08:41 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया एक बार फिर आतंकी हिंसा से दहल उठा है। देश के पूर्वोत्तर राज्य अदमावा के एक सुदूर गांव पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादियों ने भीषण हमला किया है। सोमवार को सामने आई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कायराना हमले में कम से कम 29 निर्दोष लोगों की जान चली गई है।

अदमावा राज्य के अधिकारियों के मुताबिक यह हमला रविवार देर रात गोम्बी स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के गुयाकू गांव में हुआ। जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे तभी आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टेलीग्राम' पर एक संदेश जारी कर आधिकारिक तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमवार को अदमावा के गवर्नर अहमदू उमरू फिंतिरी ने प्रभावित गांव का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद ईमेल निकला फर्जी

वहीं गवर्नर ने इस हमले को 'दुखद और पूरी तरह से अस्वीकार्य' बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सेना को आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आसपास के गांवों में फैली भारी दहशत 

इस हमले के बाद गुयाकू और आसपास के गांवों में भारी दहशत फैली हुई है। कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। नाइजीरिया का यह क्षेत्र लंबे समय से इस्लामी उग्रवाद की चपेट में रहा है जिससे हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News