फ्रांस में नस्ली नफरत का खूनी खेल; 15 मिनट में तीन जगह गोलीबारी, एक की मौत व बच्ची समेत 5 घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 12:55 PM (IST)

Paris: फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक नस्ली भेदभाव से प्रेरित गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। ट्रैप्स और ला वेरिएर कस्बों में करीब 15 मिनट के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे नस्ली भेदभाव से प्रेरित आतंकवादी हमला बताया है। पुलिस ने घटना के 20 मिनट से भी कम समय में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने अपने हाथ में ले ली है। 

 

गोलीबारी की घटनाएं पेरिस से करीब 30 किलोमीटर दूर ट्रैप्स और ला वेरिएर कस्बों में हुईं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के अनुसार, लगभग 15 मिनट के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की गई।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना को नस्ली भेदभाव से प्रेरित आतंकवादी हमला बताया। पेरिस के पश्चिम में स्थित ट्रैप्स में अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि संदिग्ध के बयानों से संकेत मिलता है कि उसने हमले की पहले से योजना बनाई थी। मैक्रों ने कहा कि लोगों को केवल उनकी त्वचा के रंग या उनके धर्म के बारे में बनाई गई धारणा के आधार पर निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रांस में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।
 

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि संदिग्ध ने ट्रैप्स और ला वेरिएर में करीब 15 मिनट के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। नुनेज ने कहा कि हमलावर ने सुबह अंधाधुंध गोलियां चलाकर लोगों की जान ली। फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय के अनुसार, पुलिस ने गोलीबारी शुरू होने के 20 मिनट से भी कम समय में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

 

संदिग्ध की पहचान केवल केविन टी. के रूप में बताई गई है। अधिकारियों ने उसका पूरा उपनाम सार्वजनिक नहीं किया है। अभियोजक कार्यालय के बयान के अनुसार, संदिग्ध को पहले भी चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।  घटना की गंभीरता और नस्ली भेदभाव से जुड़े संभावित उद्देश्य को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच में गोलीबारी के पीछे की वजह, संदिग्ध की योजना और घटनाओं के बीच संबंधों की पड़ताल की जाएगी।
 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News