दुनिया का सबसे अनोखा प्रदर्शन, पूरी रात जले 250,000 स्मार्ट फोन  ! (pics)

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2017 - 03:25 PM (IST)

रोमानियाः पिछले सप्ताह सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश के खिलाफ अपने असंतोष को व्यक्त करने के लिए सबसे बड़ा प्रोटेस्ट किया गया। जी हां, आपको बता दें इस protest में करीब 5  लाख citizens रोमानिया की सड़क पर उतर आए। प्रस्ताव में कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले शोषण को अनिवार्य अपराध से बाहर करने की बात कही गई है।

देश के सत्तारूढ़ गठबंधन वामपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रधानमंत्री सोरिन ग्रिनडेनू ने कहा कि बदलाव होने जरूरी थे क्योंकि कुछ कानूनों में एलानमेंट करना जरूरी था। हालांकि, बड़े पैमाने पर इस कदम को सोरिन के सहयोगी दलों को देश के भ्रष्टाचार विरोधी निंदा से बचने के प्रयास के रूप में देखा गया।Protest बीते एक सप्ताह से चल रहा है और रोमानिया के लोग इंसाफ की तलाश में विक्ट्री स्क्वेयर पर जमा हो रहे हैं।

इन प्रदर्शनों में सबसे यादगार बात यह है कि 5 फरवरी की रात करीब ढाई लाख लोगों ने रातभर प्रतीकात्मक रूप में अपने स्मार्टफोन जलाए रखे। सॉफ्टपीडिया ने कहा कि रोमानिया दुनिया भर के सबसे सभ्य और "डिजीटल" देशों में शामिल है। डिजिटल साक्षरता ने हाल के प्रदर्शनों को एक गैर राजनीतिक रैली में बदल दिया। लोग कुछ राजनीतिक विचारधाराओं के समर्थन की बजाय दक्षिणपंथी कानूनों में अधिक विश्वास रखते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News