China Fire News: चीन की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, 21 की मौत 61 घायल
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 08:29 AM (IST)
Beijing: चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट में 21 लोग मारे गए और 61 अन्य घायल हो गए। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, यह विस्फोट सोमवार शाम लगभग पांच बजे गुआंडू टाउनशिप में स्थित 'लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स एंड मैन्युफैक्चरिंग एंड डिसप्ले कंपनी' में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद आपात एवं अग्निशमन दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस घटना में घायल हुए 61 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
