20 फुट का रहस्यमयी कंकाल मिला, वैज्ञानिक भी देखकर हुए हैरान

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 12:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के कमांडर आयरलैंड पर वैज्ञानिकों को 20 फुट का कंकाल मिला है। इसे देखकर आसपास के क्षेत्रों के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। बिना सिर वाले इस कंकाल की 27 पसलियां हैं। शुरूआत में इसे देख कर वैज्ञानिकों ने इसे किसी दानव का कंकाल बताया पर बाद में इसकी सच्चाई सामने आई।

वैज्ञानिकों ने बताया कि समुद्र के किनारे उन्हें इस कंकाल का कुछ हिस्सा फैंसिंग की तरह जमीन से बाहर निकला हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद इसे निकालने के लिए 8 घंटे तक खुदाई की गई। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक तरह की समुद्री गाय है जिसकी कुल लम्बाई 30 फुट की और वजन 10 टन के आसपास था। इस विलुप्त हो चुके जीव को देखने का दावा कई वैज्ञानिक कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News