अफगानिस्तान में  रूसी एंबेसी के बाहर आत्मघाती हमला, 2 राजनयिकों समेत 20 की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 02:31 PM (IST)

 काबुलः अफगानिस्तान में रूसी दूतावास के पास आत्मघाती हमले से देश की राजधानी काबुल दहल गई। काबुल स्थित दूतावास के एंट्री गेट के पास हुए धमाके में  रूस के दो राजनयिकों सहित 20 लोगों की मौत हो गई है।  

 

समाचार एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दूतावास के गेट पर पहुंचने से पहले ही आत्मघाती हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। रूसी दूतावास के बाहर खड़े तालिबान के सुरक्षाबलों ने हमलावर की पहचान कर ली थी। तभी उसे गोली मार दी।  

 

बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में है जिसने अभी भी काबुल में दूतावास खोला हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ज्यादातर देश अपने दूतावासों को बंद कर चुके हैं। रूस की तरफ से तालिबान को आधिकारिक पहचान नहीं दी है। जरूरी सेवाओं की सप्लाई के लिए दोनों देशों के बीच बात चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News