श्रीलंका में बाढ़ से 2 मरे, 86,000 से अधिक लोग प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 10:35 AM (IST)

 

 

कोलंबो: उत्तरी श्रीलंका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 2 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 86,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। शनिवार-रविवार की रात कुछ इलाकों में 350 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश होने से बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। बाढ़ प्रभावित जिलों में मुलैथिवु, किलिनोछी, मन्नार, ववुनिया और जाफना शामिल हैं।

बचावकर्मी नावों पर सवार होकर मदद पहुंचाने में जुटे हैं। राहत व बचाव अभियान में नौसेना और आर्मी को भी लगाया गया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने अधिकारियों को जल्द-से-जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। आपदा केंद्र ने बताया कि जाफना, किल्लिनोच्ची, मुल्लैतिवु, मन्नार तथा वावुनिया के कई इलाकों में जल स्तर कम हो रहा है लेकिन इन क्षेत्र के निवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

कोडिप्पिली के अनुसार उत्तरी जिले में स्थापित किए गए 39 सुरक्षित शिविरों में 11,000 से अधिक लोगों ने आश्रय ले रखा है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने क्षतिग्रस्त हुए प्रत्येक घर के लिए अढ़ाई लाख रुपए सहायता राशि देने का आदेश दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News