दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 09:21 PM (IST)

केप टाउनः दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे के दौरान हुए तीन सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई है। शहर के यातायात विभाग ने शनिवार को बताया कि आज सुबह एक वाहन पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। विभाग के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस वक्त पीड़ित वाहन के पीछे बैठे थे।

मपुमालंगा प्रांत के मिड्लबर्ग में शुक्रवार रात हुए एक अन्य हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। प्रांत के प्रवक्ता मोएती मुसी ने इसकी जानकारी दी। तीसरी घटना क्वाजुलु-नताल प्रांत के क्वाजिंबा की है जहां शुक्रवार तड़के ट्रक और दो वाहनों की भिड़ंत में ट्रक सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सतकर्ता बरतने की अपील की है। दक्षिण अफ्रीका सड़क यातायात प्रबंधन निगम के अनुसार देश में सालाना औसत सात लाख दुघटर्नाएं होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News