17 साल के इंफ्लुएंसर ने रचाया निकाह; दुल्हन देख लोग हुए हैरान, बोले- इतनी जल्दी क्यों की शादी ? (PHOTOS)
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 11:54 AM (IST)
International Desk: पाकिस्तान के 17 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रियल अजान ने निकाह कर अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने निकाह का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि उनकी कम उम्र में शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने व्हाइट रंग के आउटफिट पहन रखे थे। अजान सफेद कुर्ता-पायजामा और मैचिंग जैकेट में नजर आए, जबकि दुल्हन ने व्हाइट लहंगा और घूंघट के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। दुल्हन ने टीका, हैवी नेकपीस और चूड़ियों के साथ पारंपरिक श्रृंगार किया था। निकाह और मेहंदी समारोह की तस्वीरों में दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दिए। कई तस्वीरों में दुल्हन घूंघट में नजर आईं।

सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। अजान के फैंस ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं और उनकी जोड़ी को "क्यूट कपल" तथा "मेड फॉर ईच अदर" बताया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 17 साल की उम्र में शादी करने के फैसले की आलोचना की और कहा कि इतनी कम उम्र में शादी का संदेश युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।

अजान ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी दुल्हन की पहचान को फिलहाल निजी रखा गया है। रियल अजान मनोरंजक मीम्स, फनी शॉर्ट वीडियो और रिलेटेबल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 71.9 हजार फॉलोअर्स हैं और कम उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बनाई है।

