तीन साल के लिए संरा ECOSOC  के सदस्य चुने गए 17 देश

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 10:36 AM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC  ) के लिए 17 देशों का चुनाव  किया गया है। शुक्रवार को चुने गए इन देशों का कार्यकाल तीन साल होगा। ईसीओएसओसी संरा एजेंसियों के आर्थिक और सामाजिक कार्यों तथा फंड्स समन्वयक निकाय है। इन देशों को संरा महासभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्य देशों के दो-तिहाई बहुमत के साथ गुप्त मतदान द्वारा चुनाव किया गया।

 

जिन देशों को ECOSOC के लिए चुना गया है, उनमें अफ्रीकी देशों से बोत्सवाना, केप वडर्रे, कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी, एशिया-प्रशांत देशों से चीन, लाओस, कतर, दक्षिण कोरिया, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों से ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों से डेनमाकर्, यूनान, न्यूजीलैंड, स्वीडन, पूर्वी यूरोपीय देशों से स्लोवाकिया और स्लोवेनिया शामिल हैं। इन देशों का कार्यकाल 01 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और तीन साल तर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News