मोजाम्बिक में कचरे के ढेर में दबने से 17 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 11:53 PM (IST)

मापुटो: मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से 15 मीटर ऊंचा कचरे का एक ढेर ढह गया जिसमें कम से कम 17 लोगों की दबकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कचरे के ढेर के गिरने से सात घर भी ढह कर गिर गए।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य मापुटो से 10 किलोमीटर दूर हुलेने में तड़के सुबह तीन बजे मूसलाधार बारिश में सात घर भी ढह गए। जानकारी के मुताबिक सभी घर अवैध रूप से बनाए गए थे। संबंद्धित विभाग के अधिकारियों ने पहले ही वहां रह रहे लोगों को स्थान खाली करने की चेतावनी दी थी। का मवोटा म्यूनिसिपल डिस्ट्रिक्ट की काउंसलर देसपेदिदा रिटा ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हुयी है। हमे आशंका है कि कचरे के ढेर में और भी शव दबे हैं जिनकी खोज हम कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि अफ्रीका के कई देशों के शहरी केन्द्रों में जमीन की ज्यादा कीमत होने से लोग खरीद नहीं सकते इसलिए कई बार लोग असुरक्षित जमीनों पर घर बना लेते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News