डेनमार्क में आमने-सामने 2 ट्रेनों की टक्कर: जंगल मे मच गई अफरा-तफरी, 17 लोग घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:46 PM (IST)

International Desk:  डेनमार्क में (Denmark) में  बृहस्पतिवार सुबह  दो लोकल ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में कम से कम 17 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना Copenhagen के उत्तर में उस रेल लाइन पर हुई, जो हिलरोड और कागेरुप शहरों को जोड़ती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को ट्रेनों से बाहर निकाल लिया। घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाएं तैनात की गईं और राहत कार्य तेजी से चलाया गया। टक्कर के बाद पुलिस ने इसे एक बड़ा हादसा करार देते हुए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा देश की राजधानी कोपेनहेगन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News