2 हेलीकॉप्टरों की टक्कर, सभी 6 लोगों की हुई मौत
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 12:46 AM (IST)
नेशनल डेस्क : ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के पश्चिमी क्षेत्र में रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई, जिससे उनमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। रियो डी जेनेरियो के सैन्य दमकल विभाग के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में से एक कार के शोरूम पर गिर गया, जहां कई इलेक्ट्रिक वाहन खड़े थे। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
